अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शुक्रवार को को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में डेंगू के 22 नए मामले सामने आए हैं। डेंगू से ग्रस्त मरीजों की संख्या जिला में 621 पहुंच चुकी है। इस समय जिला अस्पताल में 12 रोगी दाखिल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। जबकि मंडी से भी मरीजों के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से कुछ मामले बिलासपुर शहर से, कुछ मामले मार्कंडेय से और कुछ मामले मंडी जिला से भी हैं। डेंगू से पीड़ित 12 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं, शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। जिला में इस समय डेंगू के मरीजों की संख्या 621 पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
--------------------