फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार सेंटर के डेढ़ माह से बंद होने से बढ़ी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आधार सेंटर के डेढ़ माह से बंद होने से बढ़ी परेशानियां
घुमारवीं की 50 पंचायतों के लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में आधार सेंटर डेढ़ माह से बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुमारवीं में खुले आधार सेंटर के अंतर्गत घुमारवीं विधानसभा की 40 पंचायतें और सदर विधानसभा की 10 पंचायतें आती हैं। कुछ पंचायतें झंडूता विधानसभा की भी आती हैं।
आधार कार्ड बनाने के लिए लोग सुबह ही आधार सेंटर के सामने लंबी लाइनों में खड़े हो जाते हैं। जब आधार कार्ड सेंटर का मालिक आधार कार्ड न बनने की बात करता है तो लोग निराश होकर डेढ़ महीने से लगातार लौट रहे हैं। लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए 40 किलोमीटर सफर तय करना पड़ रहा है। इसके लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद के प्रधान सतपाल, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के एसएमसी प्रधान कमल पटियाल स्वतंत्रता सेनानी के जिला प्रधान रणजीत सिंह गुलेरिया, नगर परिषद की अध्यक्षा गीता महाजन ने आईटी मंत्री भारत सरकार से अनुरोध किया है कि ग्रामीण जनता को आधार सेवा कॉमन सर्विस सेंटरों के बंद होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं, जल्द से बंद पड़े आधार सेंटरों की सेवा को बहाल किया जाए ताकि जनता को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

उधर जिला प्रबंधक मोनिका गुप्ता का कहना है कि 24 अगस्त को जिला मंडी में आधार सेंटरों मालिकों के लिए एक वर्कशाप का आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा हैं जो भी अधिकृत होंगे उनके साथ सरकार एग्रीमेंट करेगी और सरकार के अधीन ही कार्य करेंगे।
-----------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें