फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएसएफ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति शर्मा समन्वय समिति की अध्यक्ष बनीं
विज्ञापन

बिलासपुर में एआईएसएफ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एआईएसएफ की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत ने बताया कि एआईएसएफ का राष्ट्रीय महाधिवेशन आंध्रप्रदेश राज्य के अनंतपुर में 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा जिसमें विद्यार्थियों को पेश आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत विश्वविद्यालयों को बर्बाद करके उन्हें पूंजीपतियों के हाथों में दिया जा रहा है तथा इसे रोकने के लिए विद्यार्थी हित में एआईएसएफ को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को लेकर एक समन्वय समिति का गठन किया गया जिसमें ज्योति शर्मा को अध्यक्ष, विक्रांत को उपाध्यक्ष, गुलशन कुमार को सचिव, रुचि व दीपक को सहसचिव, साहिल ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह चौहान, पूर्व विधायक केके कौशल, पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रवेश चंदेल, शिक्षाविद लेखराम धीमान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
-------------
...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें