फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडवा पुल के पास दरकी पहाड़ी, सड़क पर गिरा भारी मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। जिला में बीती रात से हो रही भारी मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झंडूता क्षेत्र के कई हिस्सों में पहाड़ियों से मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। स्कूली बच्चों व कॉलेज के छात्रों को जान जोखिम में डालकर सड़कों पर गिरे मलबे को पार करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक राहत कार्य शुरू नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

भारी मूसलाधार बारिश से उपमंडल झंडूता के मुख्य सड़क के मांडवा पुल की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानों के खिसकने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। मार्ग पर लोगों को पैदल चलना भी कठिन हो गया है।वहीं दूसरी और बरठीं-मलारी-भड़ोलीकलां सड़क भी भारी बारिश के चलते यातायात के लिए बाधित रही। शाम चार बजे तक यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर सड़क बंद होने से भड़ोलीकलां, शाहतलाई, बड़सर, कलोल, मरोतन आदि स्थानों में जाने वाले सैकड़ों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन सड़क बंद होने से बीच सड़क में ही फंसे रहे। क्षेत्र में में बीती रात से हो रही भारी बारिश का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। भारी बारिश से झंडूता, बरठीं, सुन्हाणी, समोह, गेहड़वी, कलोल, शाहतलाई, मरोतन, बल्हसीना, जेजवीं, धनी, मलराव, जड्डू, भड़ोलीकलां, नखलेहड़ा आदि कई स्थानों पर भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता नवीन शर्मा के अनुसार क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कही से भी नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन बरसात के चलते आपदा से निपटने के लिए हर समय चौकस है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी विभागों को बरसात के दिनों में सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें