फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुए ग्रामीणों ने बंद करवाया एसीसी का खनन क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी खनन क्षेत्र से लगते गांव कुनणू, धौन-कोठी, बलोह और बरयाही के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को एसीसी का खनन क्षेत्र बंद कर दिया। भारी बारिश के बीच काफी संख्या में लोग क्षेत्र में एकत्रित हुए। दोपहर 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक खनन क्षेत्र को बंद रखा गया। एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आंदोलन शुरू किया गया। शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से एसीसी का खनन क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। लोगों ने पहले से इसकी जानकारी बिलापसपुर प्रशासन को दे दी थी।
विज्ञापन

एसीसी के माइनिंग क्षेत्र से सटे उक्त गांव के ग्रामीण एसीसी की भारी ब्लास्टिंग के चलते हो रही समस्याओं से हिमाचल सरकार और जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके है। किसी भी तरफ से सहयोग और समाधान न मिलने के कारण ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। लोगों का कहना है कि रिपोर्ट में साफ लिखा है कि उक्त सभी गांव एसीसी माइनिंग के खतरे के क्षेत्र में हैं। रिपोर्ट आने के बाद भी प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसीसी के माइनिंग एरिया के साथ लगते इन गांव का अधिग्रहण नहीं होता है और उनकी बाकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तब तक लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। एसीसी का माइनिंग क्षेत्र बंद रहेगा।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बरमाणा थाना में एसीसी कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। अपनी शिकायत में लिखा है कि एसीसी की ब्लास्टिंग से लोगों के घर टूटे हैं, उसकी एफआईआर दर्ज की जाए और एसीसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। लोगों की मांगों में उक्त गांव की जमीन का अधिग्रहण, यहां के बच्चों को रोजगार, सीएसआर का पैसा यहां के इलाके के विकास पर लगाया जाए, बड़े शिक्षा संस्थान खोले जाएं, बड़ा अस्पताल एसीसी बनाए जिसमें इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा का आरोप है कि एसीसी गैर-कानूनी तरीके से माइनिंग कर रही है। यहां तक कि माइनिंग एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार एवं प्रशासन आंखें बंद कर सब देख रहा है।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन वार्ड मेंबर सुनील गौतम, शिव गौतम, पवन कुमार, अमरजीत, कांता देवी, श्याम लाल, कांता देवी, मनभरो देवी, भागा देवी, हेमा देवी, बंति देवी, राज कुमार, धर्मपाल, अनिल कुमार, गोपाल शास्त्री, कश्मीर सिंह, कृष्णु, लेखराम, सुंदरराम, रामदास शास्त्री, भंडारी राम, हरिमन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें