श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं श्रीनयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा की माता का वीरवार को उनके पैतृक गांव बस्सी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब पौने एक बजे रणधीर शर्मा ने चिंता को मुखाग्नि दी। रणधीर शर्मा को की माता पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक के घर संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ लगी रही।
विधायक रणधीर शर्मा की माता सीता देवी का पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। बुधवार दोपहर उन्होंने अपने तीनों पुत्रों रणधीर शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा और सुधीर शर्मा के सामने अपनी अंतिम सांस ली। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बस्सी के गुरु का लाहौर लाया गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रणधीर शर्मा के पिता कृष्ण लाल का देहांत हो गया था। विधायक की माता की अंतिम यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, हरोली से प्रो. रामकुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, नंगल नप के पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद राजेश चौधरी और डॉ. परविंद्र सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।