फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के सात सरकारी स्कूलों के 15 छात्र लेंगे जेईई, नीट की मुफ्त कोचिंग

Mon, 05 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में आयोजित ऑफलाइन रेजिडेंशियल बूट कैंप में ले रहे भाग
विज्ञापन

समग्र शिक्षा 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दे रहा कोचिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सात सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 विद्यार्थी समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित ऑफलाइन रेजिडेंशियल बूट कैंप में भाग ले रहे हैं। यह शिविर कुल्लू में 12 जनवरी तक आयोजित किया रहा है।
विज्ञापन

शिविर में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गहन और लक्ष्य आधारित तैयारी करवाई जाएगी। समग्र शिक्षा सरकारी स्कूलों के मेधावियों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा है, ताकि कोई भी मेधावी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को पूरा करने में वंचित न रहे। मेधावियों को फ्री कोचिंग के लिए तैयार किया जाता है। हाल ही में प्रदेश भर में विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन चयन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन फ्री कोचिंग के लिए किया गया। फ्री कोचिंग के लिए बिलासपुर के सात सरकारी स्कूलों के 15 विद्यार्थी चयनित हुए। इसमें कन्या पाठशाला बिलासपुर से चार, पीएम श्री स्कूल तलाई से पांच, कंदरौर स्कूल से एक, डंगार स्कूल से एक, दयोथ स्कूल से दो, टोबा स्कूल से एक, घंडीर स्कूल से एक विद्यार्थी का चयन हुआ। इससे पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही थी। अब विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन रेजिडेंशियल बूट कैंप आयोजित किया गया है। विद्यार्थियों के साथ डाइट जुखाला से जेईई और नीट फ्री कोचिंग कार्यक्रम के समन्वयक कुलदीप शर्मा भी गए हैं। इस शिविर में विद्यार्थियों को गहन अभ्यास, मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग के माध्यम से तैयारी को और मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा। इसमें विद्यार्थी न केवल अपनी अकादमिक योग्यता बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से भी आत्मविश्वासी बनेंगे। शिविर में अनुभवी और उच्च स्तरीय फैकल्टी विद्यार्थियों को विषयवार मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें