-शाहतलाई में पहुंचे चार हजार श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी/शाहतलाई (बिलासपुर)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं बाबा बालक नाथ शाहतलाई में भी करीब चार हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
श्री नयना देवी जी में मंदिर परिसर शिवजी और माता के जयकारों से गूंजता रहा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं समाजसेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं शाहतलाई में भी पूरा दिन श्रद्धालु आते रहे और शांतिपूर्वक दर्शन किए।