फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंचीमोड़ के नशा तस्कर से बरामद किया साढ़े 15 किलो चूरा पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत कैंचीमोड़ के चूरा पोस्त तस्कर को बिलासपुर की एसआईयू टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 15 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वारघाट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम के समय एसआईयू बिलासपुर के नरेंद्र, अनिल शर्मा, राजेश ठाकुर, मनीष ठाकुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव करमाला समीप कैंचीमोड़ नेशनल हाईवे पर सुखराम (68) पुत्र दशौन्धी राम निवासी गांव करमाला डाकघर स्वाहण तहसील श्री नयना देवी जी के रिहायशी घर पर दबिश दी। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां पर 15 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।
आरोपी सुखराम के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखराम काफी समय से चूरा पोस्त की अवैध तस्करी करता था। जिसका इस इलाके में काफी रोष था। क्षेत्र के लोगों की सूचना के आधार पर ही पुलिस टीम ने दबिश दी। डीएसपी श्री नयना देवी जी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें