व्यापार मंडल घुमारवीं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
व्यापारियों ने एकजुट होकर की शीघ्र कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवी (बिलासपुर)। घुमारवीं व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान की अध्यक्षता में गांधी चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। शहर के सभी व्यापारी गांधी चौक पर एकत्रित हुए और पुतले को जलाया। इस दौरान सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सभी व्यापारियों ने श्रीनगर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के विरोध में पुतला फूंका है। व्यापारियों ने पूरे जोश के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए व भारत सरकार से मांग की है कि इस हमले में शहीद हुए जवानों का खून इस बार व्यर्थ न जाए और शीघ्र पाकिस्तान के ऊपर कार्रवाई की जाए।
व्यापारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि शीघ्र दोषियों के ऊपर इस बार ऐसी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा न हो सके। इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे तथा पाकिस्तान जैसे घटिया देश से सारे संबंध खत्म करने की मांग की है।
-----------------
....सुरेंद्र जम्वाल।