फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में तीन नए मामले आए सामने

विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। एक मामला झंडूता और दो मामले मार्कंडेय ब्लॉक के हैं। इन मरीजों का इलाज शिमला आईजीएमसी में किया जा रहा है। इससे पहले बिलासपुर जिला में 8 मामले सामने आए थे लेकिन अब तीन नए मामले सामने आने से 11 मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रसित हो गए हैं। इनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग एक तरफ स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए हर हथकंडे अपना रहा है तो वहीं दूसरी ओर नए से नए मामले सामने आने से रुक नहीं रहे हैं, जो आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
विज्ञापन

अभी तक बिलासपुर जिला में स्वाइन फ्लू से एक नौनिहाल की मौत भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि बिलासपुर में अभी तक स्वाइन फ्लू का वायरस ए से बी वर्ग में ही है जिसके चलते मरीजों को सामान्य उपचार देकर घर भेज दिया जा रहा है लेकिन अगर यही वायरस सी वर्ग में पहुंच जाता है तो वह जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो बिलासपुर में अभी तक सिर्फ एक ही नौनिहाल को सी वर्ग का स्वाइन फ्लू हुआ था जिसकी शिमला आईजीएमसी में मृत्यु हो गई थी।
बिलासपुर अस्पताल से प्रतिदिन स्वाइन फ्लू के टेस्ट नमूने लिए जा रहे हैं जिनको मंडी और शिमला भेजा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब अगर कोई व्यक्ति स्वाइन फ्लू से ग्रसित है तो उसकी पहचान एक दिन में हो रही है क्योंकि एक दिन के भीतर मंडी से रिपोर्ट आ रही है जिससे उनको उपचार करने के लिए समय मिल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट...
बढ़ रहे लगातार मामले
स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विभाग ने स्वाइन फ्लू के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। एक माह के भीतर लगभग 11 लोग ग्रसित हो गए हैं। विभाग के अनुसार अभी तक पॉजिटिव आए मामलों में सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
इनसेट...
तीन नए मामले सामने आए
बिलासपुर में तीन नए मामले सामने आए हैं। झंडूता में एक तो मार्कंडेय ब्लॉक में, दो नए मामले हैं जिनका इलाज शिमला आईजीएमसी में किया जा रहा है।
डॉ. परविंद्र सिंह, एमओएच बिलासपुर
-------------------
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें