बिलासपुर। 10 से 12 अगस्त तक किन्नौर के सांगला में हुई यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में साईं हॉस्टल बिलासपुर के बॉक्सरों ने ओवरआल का खिताब अपने नाम किया है। साईं हॉस्टल के मुक्केबाज आशीष नेगी को हिमाचल प्रदेश यूथ के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के खिताब से नवाजा गया है। इसके अलावा हॉस्टल के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
साईं हॉस्टल बिलासपुर के प्रभारी जयपाल चंदेल ने बताया कि हॉस्टल के विरेंद्र ने 49 किलोग्राम भार में गोल्ड, आशीष ने 56 किलोग्राम भार वर्गं में गोल्ड हासिल किया। ऋषभ ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, कर्ण ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड तो परमेश ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर व देवेंद्र ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया गया है। प्रभारी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का हॉस्टल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर साईं हॉस्टल बिलासपुर के कोच विजय नेगी सहित कबड्डी कोच त्रिपेंद्र उपस्थित रहे।