फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्राली व ट्राले ने हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे किनारे दोनों तरफ पर बेतहाशा फैले अतिक्रमण व एक खराब ट्राले व एक ट्राली की वजह से वाहन आठ घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। जाम में एसडीएम व सीओ का काफिला भी फंस गया, जिसे पुलिस ने आनन फानन में निकलवाया। बारिश के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे यात्री बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार की सुबह से ही रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं। सुबह करीब दस बजे बारिश के दौरान रुद्रपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा एक लोडिल ट्राला अचानक नैनीताल हाईवे स्थित बिजलीघर के पास खराब हो गया। ट्राला खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के वढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गर्इं। एक घंटे बाद मंडी गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्राली भी खराब हो गई। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि बारिश के कारण हाईवे पर गहरे गहरे गड्ढो की कीचड़ में यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास बजह नगर में फैला अतिक्रमण व हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों व स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम छह बजे तक खुलवाया। जाम में एसडीएम डभ्एस गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल का काफिला खजुरिया जाते बक्त फंस गया, जिसे पुलिस ने आनन फानन में निकलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन को कोसा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्राले को तो कुछ ही देर बाद हाईवे से हटवा दिया गया था। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका को हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें