फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं का है ध्यान : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुक्रवार को समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। जयराम ठाकुर शाम करीब 6.30 बजे बिलासपुर अखाड़े में पहुंचे। जहां उन्होंने पहलवानों के फाइनल मुकाबले देखें और नलवाड़ी मेले की स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कई जगहों पर मेलों का आयोजन होता है। लेकिन, जिस प्रकार से बिलासपुर में नलवाड़ी मेले का आयोजन होता है वैसे शायद ही कहीं होता होगा। क्योंकि इस मेले में एक साथ विभिन्न आयोजन होते हैं।
भाखड़ा विस्थापितों को मुख्यमंत्री से कुछ खास राहत नहीं मिली। हालांकि अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों की समस्याएं ध्यान में है। कहा कि विस्थापितों ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। विस्थापितों की जो भी समस्या होगी, उसके समाधान के लिए सरकार जो कर सकती है वह करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि बातें तो अभी बहुत करने को हैं, लेकिन अभी समय का अभाव है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह फिर आएंगे और लोगों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि इस बार नलवाड़ी मेले में कई नए कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा, महिला पहलवानों के मुकाबले शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस बार इंटरनेशन लेवल के पहलवान यहां पहुंचे थे। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक जेआर कटवाल, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, उपायुक्त विवेक भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें