श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात श्रीनयनादेवी मंदिर में छठे नवरात्र को करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हालांकि ज्यादा भीड़ न होने से दुकानदारों के चेहरे मायूस रहे। लेकिन, सप्तमी और अष्टमी को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिर न्यास और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अष्टमी रविवार को होने से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
पांचवें नवरात्र पर छह लाख 22,822 रुपये, सोना 15.100 मिलीग्राम, चांदी 800 ग्राम, कनाडा के पांच और यूएसए के तीन डॉलर श्रद्धालु मंदिर में चढ़ा गए। श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट सुबह दो बजे ही खोल दिए गए थे। सुबह से ही श्रद्धालु लाइनों में लगकर मां के दर्शन के लिए पहुंच गए थे। शनिवार और रविवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंदिर न्यास के अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए हर तरह के प्रबंध किए गए हैं। शनिवार व रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।