अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हवाण में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर अमर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनु ने एकलगान, मुस्कान और सहेलियों ने पंजाबी डांस, सपना और सहेलियों ने समूहगान, नैंसी और सहेलियों ने हिमाचली नाटी पर धमाल मचाया।
प्रीतिका और सहेलियों ने गिद्दा पेश किया। शैक्षणिक गतिविधियों में छठीं कक्षा के रजत, शगुन, प्रिंस, सातवीं के दीक्षा, मधू, नेहा, आठवीं कक्षा के कार्तिक, नेहा, लक्ष्य, नौवीं कक्षा के प्रितिका, बहादुर, भावना, दसवीं कक्षा के सोनिका, नवीन, वंदना, ग्यारहवीं के रितिका, शिल्पा, सुनाली, बारहवीं के शालू, पुनम, पल्लवी को क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।
स्कूल की शिल्पा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब दिया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष क्षमा देवी, सोहन सिंह ठाकुर, उपप्रधान हवाण पंचायत अच्छरी देवी, महिला मंडल प्रधान हवाण, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक धनीराम ठाकुर, बंसी राम ठाकुर सहित कई उपस्थित थे।