फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से शाम पांच बजे तक होगा होगा मतदान:ऋग्वेद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लोकतंत्र की बुनियाद स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र मतदान से मजबूत होती है। इसके लिए सभी को मतदान करना आवश्यक है। उक्त बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह करते हुए कही। उन्होंने जिला के समस्त मतदाताओं से कहा कि वे लोकतंत्र के इस महायज्ञ में 9 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान रूपी आहुति देकर मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है वे डाक मतपत्र का उपयोग कर मताधिकार का प्रयोग करें। ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी भय और प्रलोभन के स्वतंत्र होकर अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। जनता संविधान की आत्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें