फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए हुए कोई प्रबंधन

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। किसानों की फसलों को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए कांग्रेस और भाजपा आज दिन तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई हैं। हालांकि हाईकोर्ट ने फसलों को लावारिस पशुओं को बचाने के लिए पंचायतों में गौशालाएं बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अभी तक पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


परिणाम यह है कि लावारिस पशु किसानों की फसलों को पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं। यही नहीं लावारिस पशु अब खेतों से बागीचों तक पहुंच गए हैं। इस कारण किसानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सबसे अधिक परेशानी विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव, सुन्हाणी, बरठीं और बलोह में है।

किसानों केआर शर्मा, यशपाल, संध्या देवी, सुनीता देवी, प्रेम लाल, चुनी लाल, विवेक, सुनीत सिंह, सुशील कुमार, विकास, शिव राम, देशराज, सरिता, उर्मिला, अमरनाथ, सचिन, रणजीत सिंह, विशन सिंह, रघुवीर सिंह, सुनीत सिंह, शमशेर सिंह, राजकुमार, बलदेव दास, प्रकाश चंद, बाबूराम, नंदकिशोर, घनश्याम, कृष्ण चंद, सुशील कुमार, हरी राम सहित अन्य किसानों ने बताया कि लावारिस पशुओं के आतंक से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा बंदरों के झुंड उनके गांवों में आकर धावा बोल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण छोटे बच्चों को स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है।
खेतों में लगी सब्जियों और फलदार पौधों को लावारिस पशुओं ने तबाह कर दिया है। अब किसानों को गेहूं की फसल की चिंता सता रही हैं। लावारिस बैल फसलों को चट करने के साथ-साथ लोगों पर हमला कर उनकी जान भी ले चुके हैं।

लोगों का कहना है कि इस संबंध में सरकार और प्रशासन से कई बार मांग की गई। लेकिन, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।

सत्ता में आने पर किसानों की समस्याओं का करेंगे समाधान : कटवाल
भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही इस संबंध में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

किसानों को सब्सिडी पर दी जा रही कंटीली तार : बीरूराम किशोर
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीरू राम किशोर ने कहा कि किसानों के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सब्सिडी पर कंटीली तार मुहैया करवाई है। इसके अलावा विद्युत संचालित बाड़ के लिए अनुदान दिया जा रहा है। बागवानों के लिए नेट अनुदान पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें