फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गणित-विज्ञान मेले में 140 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
एसवीएम ऋषिकेश में आयोजित गणित-विज्ञान मेले में मॉडल बनाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
ऋषिकेश में गणित, विज्ञान और संस्कृत की प्रतियोगिताओं के साथ लोकनृत्य ने बांधा समां
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल और सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश में मंगलवार को गणित-विज्ञान मेला एवं संस्कृत महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत डमली के प्रधान गुरमीत सिंह ने किया। पूर्व बीडीसी सदस्य अच्छरी देवी भी मौजूद रहीं। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व और दैनिक जीवन में इसके उपयोग की जानकारी दी।
संकुल विद्यालय-2 के तहत आने वाले पांच विद्यालयों सरस्वती विद्या मंदिर देवली, ऋषिकेश, चांदपुर, कन्या उच्च निहाल और कंदरौर के करीब 140 विद्यार्थियों ने मेले में भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्न मंच, संस्कृत प्रश्न मंच, संगठन प्रश्न मंच, विज्ञान एवं गणित मॉडल, गणित क्रियाकलाप, मूर्ति कला और लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत बैरी दड़ोला के प्रधान दिनेश चंदेल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संस्कृत प्रश्न मंच के शिशु और बाल वर्ग में देवली विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि किशोर वर्ग में ऋषिकेश विद्यालय प्रथम रहा। संगठन प्रश्न मंच के बाल वर्ग में ऋषिकेश और किशोर वर्ग में कन्या निहाल विद्यालय विजेता रहा।विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में देवली प्रथम रहा। बाल वर्ग में देवली और ऋषिकेश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि किशोर वर्ग में निहाल विद्यालय प्रथम रहा। प्रश्न वाचन प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में देवली, बाल वर्ग में ऋषिकेश और किशोर वर्ग में कंदरौर विद्यालय ने बाजी मारी। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें