फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में जुटेंगे अंडर-14 के 1320 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से करीब 1,320 खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, ताइक्वांडो और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एथलेटिक्स में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ और गोला फेंक की स्पर्धाएं होंगी। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। सभी प्रतिभागी 30 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने खेल प्रभारी शिव कुमार और संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल मैदानों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें