फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के संग रेप का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रही किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने 23 अगस्त को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी कि 22 अगस्त की रात उसकी करीब 14 वर्षीय पुत्री अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक रात करीब साढ़े 11 बजे उसके घर में घुस आया था और उसने रात के अंधेरे में किशोरी को बुरी नीयत सो दबोच लिया और रेप करने का प्रयास किया था। किशोरी ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इस दौरान घर में जाग होने पर परिजनों ने विरोध करते हुए शोर मचाते हुए आरोपी को पकडने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भी गांव पहुंचकर घटना के बारे में जांच की। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी, मगर वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें