बिलासपुर। नलवाड़ी मेला मोरसिंघी का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने पशुओं को पेड़ा खिलाकर और खूंटा गाड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मोरसिंघी जगदीश चंद ने की। सुबह ढोल नगाड़ों की थाप पर शोभा यात्रा निकाली गई।
विधायक ने कहा कि समय के साथ-साथ हर चीज में बदलाव हुआ है। इसलिए मेलों में भी बदलाव हुआ है उन्होंने मोरसिंघी पंचायत को स्टेडियम बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। सोसायटी की दूसरी मंजिल के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से बिलासपुर में फैल रहे नशे के कारोबार को बंद करने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। अब नेश के कारोबारी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेंगे।
मेला कमेटी प्रधान राहुल चौहान ने बताया कि मोरसिंघी पंचायत में नलवाड़ी मेला का मुख्यातिथि ने खूंटा गाड़कर शुभारंभ किया। मेले में पशुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में पहाड़ी गायक धीरज शर्मा अपनी आवाज से चार चांद लगाएंगे। इसके मुख्यातिथि केडी लखनपाल होंगे। 80 वर्ष के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय लोगों और महिला मंडलों में रस्साकशी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
इस मौके पर इंद्र शर्मा, बीडी शर्मा, शेर सिंह, प्रताप चौहान, प्यार सिंह, अच्छर सिंह, कुठेड़ा पंचायत उपप्रधान राकेश ठाकुर, फटोह पंचायत प्रधान कुलजीत ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सदर कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।