फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 131 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की आगामी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 131 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम घुमारवीं क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान वाहनों की जांच भी की जा रही थी। जब पुलिस पुराने सीर खड्ड पुल के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति टहल रहा था। पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका और पूछताछ की। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू की। तलाशी में उससे 131 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान लॉर्ड वर्मा निवासी निवासी हरितल्यांगर डाकघर डंगार जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें