फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 13 स्वयंसेवी राज्य स्तरीय एनएसएस प्री-आरडी शिविर के लिए चयनित

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य।
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय पूर्व चयन शिविर, विभिन्न कॉलेजों के स्वयंसेवियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस परेड के लिए जिला स्तरीय पूर्व चयन प्रक्रिया पूरी की गई। कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर में करीब 13 स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय एनएसएस प्री-आरडी शिविर के लिए किया गया।
शिविर में घुमारवीं कॉलेज से नौ, जुखाला से चार, झंडूता से दो, श्री नयना देवी जी कॉलेज से तीन, घंडालवीं से दो, शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन से छह और बिलासपुर कॉलेज से पांच स्वयंसेवी शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने जिला स्तर से राज्य स्तर और नॉर्थ जोन तक बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस सलाहकार समिति समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुप्रिया ने बताया कि जिला अस्पताल से डॉ. शुभम और उनकी टीम ने स्वयंसेवियों की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एलएचएस अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल रचना कुमारी ने परेड और दौड़ के मापदंडों पर प्रतिभागियों को परखा। साक्षात्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर राज्य स्तरीय चयन शिविर के लिए स्वयंसेवियों का चयन किया गया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें