फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनयना देवी में धूमधाम से शुरू हुआ शिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयनादेवी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में शनिवार को बड़ी धूमधाम के साथ शिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया। लगभग 5 मार्च तक चलने वाला यह महोत्सव शिवरात्रि के अगले दिन पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा। शनिवार सुबह मंदिर में पुजारी वर्ग के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जप और पाठ का शुभारंभ किया गया।
वहीं भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें काफी संख्या में पुजारी वर्ग के द्वारा भाग लिया गया। हालांकि इस शिवरात्रि महोत्सव में शाम के समय आचार्य मदन शांडिल्य अपनी मधुर आवाज में शिव महापुराण की कथा का प्रवचन भी करेंगे और फिर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। पुजारी वर्ग के द्वारा पंडित मदन शांडिल्य की अगुवाई में शिव महापुराण के ग्रंथ को मंदिर में स्थापित किया गया और काफी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी आनंद गोपाल और चंडी शर्मा ने बताया कि यह भव्य आयोजन मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा हैं।
शिव महापुराण का पाठ हर रोज शाम के समय शुरू होगा 2 से 5 बजे तक शिव महापुराण का पाठ चलेगा। उसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह इस शिव महापुराण के पाठ में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपना जीवन धन्य करें। वहीं इस मौके पर पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें