फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर ग्लासीं को 2 लाख से बनेगा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
uttarkashi ghansali kedarnath road
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने रविवार को दाबला पंचायत के कुरनाड़ी, लोअर ग्लासीं तथा दाड़ी में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी तथा सड़कों की समस्या को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि कुरनाड़ी में लोगों को आ रही बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को मार्च माह तक समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने लोअर ग्लासीं में संपर्क मार्ग के लिए दो लाख रुपये तथा दाड़ी में सामुदायिक भवन के प्रांगण तथा कैंपस की चहारदीवारी को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक राजेंद्र गर्ग ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के कल्याण के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी हैं जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश वर्मा, कैप्टन सुरजीत, रीना, लेखराम शर्मा, नंद लाल शर्मा, मदन लाल, बंशी राम, जैपाल, दुर्गा दास, मेहर चंद, प्रकाश चंद, रतन लाल, राजपाल, सूरत राम, देवराज, पवन, रोशनी देवी, विमला, प्रेमी देवी, विद्या देवी व मनोहर लाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें