फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में कुमारी अंजना प्रथम

विज्ञापन
utsav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर की ओर से शुक्रवार को कहलूर खेल परिसर में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय गायन, लोक गीत व लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न टीमों ने भाग लिया। उत्सव में जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

लोक गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर की छात्राओं ने बेडियां रे ठेकेदारा आया वारा जो... व भैरवी स्टूडियो बिलासपुर के कलाकारों ने चल मेरी जिंदे नवीं दुनिया बसानी... गीत की प्रस्तुति दी। लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने सौण महिना...,अम्मा रौंदी..., सिलको री सिलाई लैणी कगरी..., बेडियां रा ठेकेदारा...सोने देया गागरूआ..., खाना.पीना नंद लैणी.. व बिलासपुरा री दिखनी नलवाड़ी आदि लोक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा कन्या स्कूल बिलासपुर की छात्रा वर्षा ने लोक गीत पल भर बई लैणा... की विशेष प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में कुमारी अंजना पहले स्थान पर रहीं। लोक गीत प्रतियोगिता में भैरवी स्टूडियो बिलासपुर प्रथम व राजकीय कन्या पाठशाला बिलासपुर द्वितीय रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में भैरवी स्टूडियो और राजकीय कन्या पाठशाला क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विजेता टीमों को मुख्यातिथि द्वारा नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। खंड स्तर पर विजेता टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 नवंबर को कहलूर इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में किया जाएगा। इसमें जिला के चारों खंडों से विजेता रही टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर युवा समन्वयक रूप सिंह ठाकुर, हीरा लाल, नीलम, प्रदीप कालिया व नीरज वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें