फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल को 100 बैड करने की कैबिनेट से मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने घुमारवीं के लोगों को सौगातों की झड़ी लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में सिविल अस्पताल घुमारवीं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी को अपग्रेड करने को हरी झंडी देने सहित घुमारवीं में चिकित्सकों के 17 पदों को भरने की मंजूरी भी दे दी है। इससे अब घुमारवीं के लोगों को न चिकित्सकों की कमी सताएगी और न ही स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
विज्ञापन

घुमारवीं सिविल अस्पताल में अब 50 से बढ़कर 100 बेड होंगे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी 30 बिस्तरों से बढ़कर 50 बिस्तरों वाला होगा। कैबिनेट बैठक में घुमारवीं को मिली इस सौगात से लोगों में खुशी है। बतातें चलें कि घुमारवीं सिविल अस्पताल से घुमारवीं, सदर तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्रों के कई गांव के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

मुंडखर व पलासला स्कूल अपग्रेड
प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के दो स्कूलों को भी अपग्रेड किया है। इसमें राजकीय माध्यमिक स्कूल मुंडखर का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक किया गया है। जबकि राजकीय माध्यमिक पाठशाला पलासला को स्तरोन्नत कर उच्च कर दिया है। इससे अब इन इलाकों के बच्चों को घर-द्वार पर ही उच्च शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें