फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबर से शिमला के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के डाबर से शिमला के लिए सोमवार को सीधी बस सेवा शुरू हो गई। बस सुबह 5.30 बजे डाबर से शिमला के लिए रवाना होगी। जो सुबह 8.30 बजे शिमला पहुंच जाएगी। बस सेवा शुरू होने से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बिलासपुर के डाबर से शिमला के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। जिसे मंडलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर अवतार सिंह कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस सुबह 5:30 बजे डाबर से चलेगी और सुबह 8:30 बजे शिमला पहुंचेगी। दोपहर बाद 3:50 बजे बस शिमला से चलेगी और शाम 6:50 पर वापस डाबर पहुंचेगी।
पंचायत प्रधान पदमदेव शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर देशराज, सुभाष शर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रेम लाल, संतराम, मदन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें