अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ की बैठक संघ के अध्यक्ष अमरनाथ खुराना की अध्यक्षता में हुई जिसमें कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को सरकार से पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में परिसंघ की मांगें कर्मचारियों को एक सम्मान पेंशन नीति लागू, आउटसोर्स प्रथा को समाप्त करना, दैनिक वेतन भोगी की मजदूरी 500 रुपये प्रतिदिन, तबादला नीति श्रेणी तीन के लिए एक सम्मान बनाया जाना और अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन सभी मांगों को पूरा किया जाए।
इस मौके पर महासचिव रामलाल, राम किशोर, दिनेश कुमार, बाबू राम यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्रा, अंकिता कुमार, जगदीश कुमार, राजेश कुमार, मीना कुमारी, देवीराम, राजेंद्र कुमार, सरिता देवी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----------------------------------