फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा झंडूता में सुधरेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता बस अड्डा में सुधरेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे दुकानदार, न ही खड़े होंगे वाहन
एसडीएम ने किया किया मौके का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। बस अड्डा झंडूता में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता विकास शर्मा ने कहा कि झंडूता बस अड्डा में कोई भी वाहन बेतरतीब खड़ा नहीं होगा। लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिले, इसके लिए स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार किया जाएगा। उसके बाद उपायुक्त से नो पार्किंग जोन बनाने के लिए अधिसूचना लेने के बाद झंडूता में शीघ्र ही नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बस अड्डा से अस्पताल रोड पर स्कूल गेट के साथ ही बस अड्डा से नारल रोड की 100 मीटर की दूरी पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय दुकानों के बाहर भी सामान नहीं रखा जाएगा। बस अड्डा पर नो पार्किंग जोन बनाने के लिए उपायुक्त से अधिसूचना के लिए स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के साथ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर उन पर विचार किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि बस स्टैंड स्थित अस्पताल रोड पर रेड लाइट लगाने पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी राम दास कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल धीमान, टैक्सी यूनियन के प्रधान अनिल मिंटू, बैहना ब्रह्मणा ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, बंटी, चमन लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें