फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मार्ग खराब होने पर गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे की बदहाल व्यवस्था से गुस्साए हिमाचल व पंजाब के लोगों ने वीरवार के दिन पंजाब सीमा में गरामौड़ा में एक घंटे तक चक्का जाम किया है। गुस्साए लोगों ने बताया कि पंजाब के किरतपुर साहिब से लेकर हिमाचल के कैंचीमोड़ तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कई माह से खस्ताहालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढ़े पड़ चुके हैं। जिस कारण पंजाब के साथ हिमाचल का पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों व मालिकों तथा स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन व सरकार से उक्त नेशनल हाईवे की हालत सुधारने के लिए कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन

बता देें कि पंजाब सीमा गरामौड़ा में सुबह 10 बजे चक्का जाम कर दिया गया था। पंजाब प्रशासन के जिला रोपड़ के अंतर्गत तहसील आनंदपुर साहिब के नायब तहसीलदार सुरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क में सुधार करवाने का आश्वासन दिया है। उसके बाद करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली को बहाल किया है। गरामौड़ा में चक्का जाम में पंजाब राज्य की स्थानीय ग्राम पंचायत मौड़ा के सरपंच सरवन सिंह, वार्ड मेंबर भाग सिंह, वहां के स्थानीय जनता में खालसा युवक मंडल मौड़ा के प्रधान पवन सिंह सेवक, तथा युवक मंडल गरामौड़ा के प्रधान सतीश शर्मा व स्थानीय लोग तथा तहसील श्री नयनादेवी किसान सभा के सचिव जीत सिंह चौधरी समेत कई लोग शामिल हुएष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें