फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड से लेकर गांधी मार्केट तक नो पार्किंग जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में वाहनों की बढ़ती तादाद को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कोर्ट रोड, किसान भवन से पेट्रोल पंप, चंपा पार्क, चेतना चौक, गांधी मार्केट, मीट मार्केट रोड और व्यावसायिक परिसर के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी कि कोर्ट रोड पर किसान भवन के मोड़, चेतना चौक, गांधी मार्केट, चंपा पार्क, पेट्रोल पंप तक जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे यातायात अवरुद्ध होने के साथ-साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चंपा पार्क के व्यावसायिक परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। इसके बावजूद वाहन चालकों इन क्षेत्रों में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर देते हैं। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है और कई बार दुघर्टनाएं भी होती हैं। इसी समस्या को देखते हुए शहर के बीचोंबीच बने व्यावसायिक परिसर में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नो पार्किंग जोन चेतना प्रिंटिंग प्रेस चौक व एचडीएफसी बैंक के आसपास, लिंक रोड से 50 मीटर की दूरी पर कृष्णा स्टील फैक्टरी तक, मुख्य बाजार चैक, चंपा पार्क के आसपास का क्षेत्र, चेतना चौक से लेकर इंदिरा कॉलोनी तक 100 मीटर के दायरे में, गांधी मार्केट, मीट मार्केट के 100 मीटर के दायरे में और व्यावसायिक परिसर के आसपास के 50 मीटर के दायरे में नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां पर वाहनों के पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि लोगों को बाजार में पैदल चलने में परेशानी आ रही है। इसके अलावा सड़क किनारे वाहन खड़े होने से भी जाम की समस्या भी आम हो गई है। इस कारण उक्त आदेश जारी किए गए हैं। एक महीने तक लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें