फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए 33 वर्ष की अनिवार्य सेवा को समाप्त किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर के सदर और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक डियारा सेक्टर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सदर ब्लॉक के अध्यक्ष दौलत राम शर्मा की ओर से की गई। बैठक मेें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके नड्डा व महासचिव उपेंद्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद बैठक में मुख्य मांगे 5-10-15 पेंशन भत्ते को अतिरिक्त पेंशन में बदलना, न्यूनतम पेंशन 1-1-2006 की बजाय 01-4-2017 से देना, पेंशन के लिए 33 वर्ष की अनिवार्य सेवा को समाप्त करना सहित अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी जून 2019 को सदर खंड एवं शहरी इकाई द्वारा स्थापना दिवस मनाने बारे में भी विचार किया गया। इस आयोजन के लिए 11 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। इस मौके पर शहरी इकाई अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा, प्यारेलाल, कौशल, नंदलाल राही, देवेश्वर गौतम, रामलाल चंदेल, सीताराम भारद्वाज, प्रदीप वर्मा, कृष्ण सिंह, सदाराम ठाकुर व अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें