फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती और झंडा रस्म के साथ श्रीनयना देवी में नवरात्र मेले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनयना देवी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर शनिवार से चैत्र नवरात्रे धूमधाम से शुरू हो गए हैं। जिले के शक्ति पीठ श्रीनयना देवी में भी सुबह आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्र मेलों का आगाज हो गया। पहले दिन से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य प्रदेशों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरा का पूरा मंदिर परिसर धार्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। पंजाब की समाज सेवी संस्था के द्वारा पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। दूर-दूर से मां के मंदिर का अद्भुत प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और घर-परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इस पवित्र नगरी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में होमगार्ड पुलिस बल एक्स सर्विसमैन फौजी और महिला पुलिस तैनात की गई हैं। मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से नारियल और कड़ा प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास के सदाव्रत लंगर में श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई हैं। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था हैं। प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने भी मां की पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। उनके साथ भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे। रणधीर शर्मा ने बताया कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है जो हर बूथ पर मनाया जा रहा है।
--------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें