फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को एनएसयूआई से जोड़ा जा रहा : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को एनएसयूआई से जोड़ा जा रहा : ठाकुर
विज्ञापन

बिलासपुर में एनएसयूआई की बैठक का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। रविवार को कांग्रेस भवन बिलासपुर में एनएसयूआई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक एनएसयूआई जिला बिलासपुर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष रूप से एनएसयूआई स्कूल विंग प्रभारी ईशान ठाकुर भी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष मंजीत ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई एक ऐसा संगठन है जो कि सबको साथ लेकर चलता है और एनएसयूआई अब स्कूल से बच्चों को एनएसयूआई में जोड़ रही है ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके ताकि वह बच्चे आगे जाकर कॉलेज में एनएसयूआई को मजबूत करें। उन्होंने युवाओं को खेलने के साथ-साथ पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एनएसयूआई के विचारधारा के बारे में भी बताया कि एनएसयूआई एक छात्र हित संगठन है जोकि पढ़ाई के बाद भी है और पढ़ाई के साथ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने बैठक में आए सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि बिलासपुर कॉलेज में जल्द ही एनएसयूआई इकाई का गठन किया जाएगा। बैठक में हर्ष मिन्हास, शुभम राणा, सौरभ चौधरी, कमल, आर्यन पठान, विवेक, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-------------
...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें