घुमारवीं में हिमाचल की अंडर-17 जूडो टीमों का राष्ट्रीय शिविर शुरू
टीमें 15 दिसंबर से गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
खेलों इंडिया महाकुंभ के लिए भी होगा खिलाड़ियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरड
बरमाणा/घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल की अंडर-17 जूडो टीम का नेशनल कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल घुमारवीं में शुरू हो गया है। टीम 15 दिसंबर से गुजरात के नडियाद में होने वाली 64वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रदेश जूडो टीम कोच वीरेंद्र घटाने ने कहा इस प्रतियोगिता से बच्चे खेलो इंडिया महाकुंभ के लिए भी चयनित होंगे। यदि खेलो इंडिया में बच्चे चयनित हो जाते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार 8 सालों के लिए 7 लाख सालाना के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलेगी और विदेशी कोचों से परीक्षण भारत में और भारत के बाहर विदेशों में होगा।
विरेंद्र धौल्टा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियाें की दो टीमें भाग लेंगी। लड़कियों में शिमला से सबसे ज्यादा चार लड़कियां प्रियंका 36 किलो में, आरती ठाकुर 40 किलो में, कृतिका शर्मा 40 किलो में और अक्षिता कंवर 52 केजी में, मंडी से सिमरेला 48 किलो भार में कुल्लू से प्रियंका 57 किलो भार में, कुल्लू से ही शिवांगी 63 किलोग्राम में, मोनिका राणा 70 किलोग्राम में और तनवीर प्लस 70 किलोग्राम में भाग लेगी।
लड़कों में सबसे ज्यादा खेल छात्रावास ऊना के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। क्रमश: अर्श 40 किलोग्राम में, अंकित 45 किलोग्राम में, अंकुश 50 किलोग्राम में, मनीष 60 किलोग्राम में, रजत ठाकुर 73 किलोग्राम में, शिवम 66 किलोग्राम में, निखिल प्लस 90 किलोग्राम में केशव 55 किलोग्राम भार वर्ग में, हरजीत गिल प्लस 90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे। वीरेंद्र धौल्टा ने कहा कि डॉक्टर संजय यादव चीफ द मिशन होंगे, मीरा वर्मा लड़कियों की टीम की मैनेजर होंगी, हरदेव सिंह लड़कों की टीम के मैनेजर होंगे। टीम 13 को गुजरात के लिए रवाना होगी।
-----------
....खेमराज शर्मा।