फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो दंपती समेत नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। मारपीट की पांच घटनाओं में दो दंपती समेत नौ लोगों को घायल हो गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम मानपुरओझा निवासी कुमुद राय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र शुक्रवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। गांव निवासी महेश व हिमांशु ने रंजिशन मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ग्राम नगरिया कलां का मजरा निवासी महेंद्र व उसकी पत्नी तारावती, पुत्र कृष्णपाल को उसके भाई दामाद राजू निवासी केमरी व मुकेश, अमित, मनोज ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम बेरखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह को गांव निवासी कुलविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी दिनेश सैनी व उसकी पत्नी रजनी को उसके भाई विजयपाल, मीना, पप्पू सैनी ने मारपीट कर घायल कर दिया। बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के ग्राम बरगमा निवासी छत्रपाल कोतवाली के ग्राम फुलसुंघा निवासी काकू के फार्म पर नौकरी करता है। उसे ग्राम अलीनगर कोटा निवासी अजय ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें