फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को डेंगू के तीन नए मामले: डॉ. परविंद्र सिंह

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 3 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से दो मामले मार्कंडेय से और 1 मामला घुमारवीं से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 14 रोगियों का इलाज घरों में ही चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड- 2, 3, 5, 7, 8, 9 और 10 के 162 लोगों के घरों का निरीक्षण किया। 141 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें