अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर और सोलन जिला की सीमा पर लगते गुज्जर हट्टी के पास कांवड़ियों पर कश्मीरियों की ओर से किए गए हमले के विरोध में कांवड़ियों ने उपायुक्त को ज्ञापन साैंपा है। अधिवक्ता तुषार डोगरा की अगुवाई में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में कांवड़ियों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की गई है। ज्ञापन में कहा है कि जिला व इसके आसपास के क्षेत्रों में समुदाय से संबंधित लोगों की हुई वृद्धि चिंता का विषय है। ऐसे लोगों की पूरी छानबीन होनी चाहिए।
ज्ञापन में प्रदेश की सुरक्षा के लिए प्रवासियों की प्रदेश में अपने पर कानूनी रूप से पहचान की जानी चाहिए तथा इसके लिए प्रदेश सरकार को विधानसभा में विशेष बिल पास करना चाहिए ताकि फर्जी पहचान वाले प्रवासियों पर कड़ी सजा का प्रावधान हो सके।
इन्होंने मांग की है कि संबंधित प्रवासियों की पुलिस पहचान करवाया जाना लाजमी किया जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हिमाचल को सुरक्षित शरणस्थली समझते हैं। इस मौके पर पुनीत शर्मा, अरुण महाजन, अमरनाथ, सुशील कुमार, मनोज, पवन कुमार, प्रेम लाल, प्यार सिंह, चंपादेवी, राम लाल, प्रकाश चंद, विजय सिंह व सदाराम आदि भी मौजूद रहे।