अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन झंडूता का वार्षिक सम्मान समारोह ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में खंड प्रधान बीरबल राम धीमान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि एसोसिएशन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश व प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान जेपी नड्डा रहे।
वंदे मातरम् गीत से शुरू हुए समारोह में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और दिवंगत पेंशनरों और भयंकर बरसात में जान गवा चुके देश के सैकड़ों नागरिकों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। समारोह में आए खंड इकाइयों के प्रधानों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि हमें मांगों को मनवाने के लिए गुरेज नहीं करना चाहिए।
जिला संगठन सचिव गोपाल शर्मा ने सरकार से अनुरोध किया कि पेंशन में दोष को दूर करते हुए 65, 70 व 75 को अपने वादे के अनुसार मूल पेंशन का हिस्सा बनाएं और चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। बैठक में एक स्वर में 4 प्रतिशत अंतरिम राहत देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान जेपी नड्डा और प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हुकम सिंह ठाकुर ने गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी। जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया। मुख्यातिथि जगदीश दिनेश ने विस्तार से जिला के कार्यक्रमों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और विश्वास दिलवाया कि पेंशन एकता से सभी समस्याओं का समाधान संभव किया जाएगा।
---
समारोह में इन्हें मिला सम्मान
समारोह में 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके बलवंत सिंह, कमला देवी, प्रकाश, लेखराम दीवान, रामदास, प्रेमी, विजयराम शर्मा, रूप सिंह बावरिया, मंसाराम, गौरीशंकर, अर्जुन चंदेल, अशोक राम, श्रीराम, जय कृष्ण ठाकुर, सुखराम शर्मा, मुंशी राम शर्मा व कृष्ण दयाल शर्मा को सम्मानित किया गया। बैठक में 150 के लगभग पेंशनरों ने भाग लिया। इस मौके पर जीतराम बैंस, लेख राम, गुरदास सुमन, सौरभ सिंह चंदेल, सोहन सिंह, भाग सिंह, करतार सिंह, बनती देवी, नारायण दास, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।
----------------