फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनर खफा
बोले, समस्या का समाधान करें सरकार, नहीं तो होगा विरोध
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक में मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक विश्वकर्मा मंदिर डियारा में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से जेसीसी की बैठक जल्द बुलाने की मांग की ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जा सके।
बैठक में चर्चा की गई कि पेंशनरों की करोड़ों रुपये की लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की अनदेखी कर रही है। सरकार को बने सात महीने का समय हो गया है लेकिन अभी तक 65,70, 75 वर्ष पूरा हो चुके पेंशनरों के वेतन में 5, 10, 15 फीसदी बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। पेंशनरों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले 2019 के लोक सभा चुनावों का पेंशनर विरोध करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान दौलत राम चौहान, सचिव चेतराम वर्मा, जय कृष्ण शर्मा, प्यारे लाल, नंद लाल राही, ओम प्रकाश मेहता, बाबु राम शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम लाल, तिलक राज सहित अन्य पेंशनर मौके पर मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें