फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही खेतों को तबाह कर देते है पशु

विज्ञापन
cow
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लावारिस पशु फसलों को चट कर रहे हैं। आए दिन लावारिस पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे न केवल किसानों की बल्कि राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

किसानों और लोगों को लावारिस पशुओं से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम ही दिखाई दे रही है। यह बात अलग है कि जनप्रतिनिधियों ने यह दावे भी किए थे कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी लावारिस पशुओं से लोगों और किसानों को निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें लावारिस पशुओं से आतंकित है। लावारिस पशु न केवल फसल को चट कर रहे हैं। बल्कि लोगों पर जानलेवा हमला भी कर रहे हैं। इससे कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। कई लोगों की पशुओं के हमलों में मौत भी हो चुकी है।

लोगों में सोहन लाल, राकेश कुमार, सावित्री देवी, मीरा देवी, जयचंद, दाताराम, खेमराज, सुरेंद्र कुमार, शीतल कुमार, बुद्धि सिंह, नेम सिंह, कौशल्या देवी, रीना देवी, गजाराम, प्रेमलाल ने बताया कि इस बार मौसम फसल के अनुकूल होने के कारण अच्छी फसल की उम्मीद है। लेकिन लावारिस पशुओं की बढ़ोतरी से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दिनभर तो यह लावारिस पशु सड़क और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। जैसे ही अंधेरा होने लगता है लावारिस पशु खेतों का रुख कर लेते हैं। जैसे ही किसान सुबह उठकर खेतों को देखने जाता है तो वह माथा पीट कर रह जाता है। उसके खून पसीने से कमाई फसल को लावारिस पशु चट कर रहे हैं।
विज्ञापन


घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। किसान कई वर्षों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही सरकार का ध्यान भी इस ओर दिलाएंगे तथा लोगों को इस समस्या से शीघ्र ही निजात दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें