फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पटाखों की बिक्री के लिए 11 स्थान निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं तहसील में सात और भराड़ी उपतहसील में चार जगह लगेंगी दुकानें
विज्ञापन

एसडीएम ने जारी किए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए घुमारवीं उपमंडल में 11 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें घुमारवीं तहसील के सात और भराड़ी उपतहसील के चार स्थान शामिल हैं। एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने दो नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति होगी।
आदेशों के अनुसार घुमारवीं तहसील में मेला ग्राउंड घुमारवीं, टिकरी हेलीपैड, घुमारवीं पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के पास, पंचायत घर घुमारवीं, गुगा मंदिर ग्राउंड अवढानीघाट, कुठेड़ा में पनोह पुल के समीप और घुमारवीं चौक कंदरौर को पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह भराड़ी उपतहसील में होमगार्ड कैंपस भराड़ी के समीप, बाड़ा-द-घाट चौक, डंगार में शिव मंदिर के समीप और दधोल पुल के पास दुकानें लगाई जा सकेंगी।
एसडीएम ने तहसीलदार घुमारवीं और नायब तहसीलदार भराड़ी को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि पटाखों की बिक्री के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित करने से बाजारों में भीड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी आसान होगा। प्रशासन ने दुकानदारों और लोगों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें