घुमारवीं में कामगारों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर।
- फोटो : अमर उजाला
इंटक से संबंधित हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन ने कामगारों को अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया। घुमारवीं में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता इंटक के वरिष्ठ उपप्रधान धर्म सिंह सहगल ने की।
जिला इंटक महासचिव सरदार रूप सिंह ने श्रमिकों को श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सरदार रूप सिंह ने कहा कि रिहायशी गृह निर्माण, सरकारी ठेकेदार और निर्माण कंपनी में कार्यरत कामगार को एक वर्ष में कम से कम 90 दिन काम करना आवश्यक है।
जिन कामगारों ने एक वर्ष में 90 दिन काम किया है वह श्रम कल्याण बोर्ड में यूनियन के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत कामगारों हो चुका है। वह भी प्रत्येक वर्ष में 90 दिन का निर्माण में कार्य करने का सेवा प्रमाणपत्र यूनियन के कार्यालय में पंजीकरण करने की तिथि के सप्ताह तक जमा करवाएं।
इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड बिलासपुर के पंजीकरण सहायक सुमित शर्मा ने 45 कामगारों को बेटे-बेटियों की शादी के 11 लाख 25 हजार के चेक बांटे।
इस मौके पर यूनियन की जिला वित्त सचिव पूनम शर्मा, झंडूता महिला इंटक अध्यक्ष मधू चंदेल, कलोल से नरैण सिंह, हटवाड़ से विनोद कुमार, गेहड़वी से चैन सिंह सुमन, वीना शर्मा, अजय कुमार और चंचल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।