- दावेदारों को 2,77,04,933 रुपये की राशि की आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने के लिए जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिले की लोक अदालतों में 6,523 मामलों को आपसी समझौते के लिए लिया गया। इसमें कुल 1,097 मामलों का निपटारा आपसी समझौते से किया गया। इन मामलों में 152 पूर्व मुकदमेबाजी और 945 लंबित मामले शामिल रहे। निपटाए गए पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों में दावेदारों को 2,77,04,933 रुपये की राशि आवंटित की गई। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं न्यायाधीश मनीषा गोयल ने दी।