फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की जेसीसी की बैठक जल्द बुलाई जाए : प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेंशनरों की जेसीसी की बैठक जल्द बुलाई जाए : प्रकोष्ठ
बिलासपुर में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा जिला बिलासपुर की बैठक लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सरवन कुमार ठाकुर ने की।
बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक रणजीत सिंह ठाकुर निवासी पनौल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने तीन अगस्त के दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करके एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें 65, 70 व 75 आयु पुरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी को मूल वेतन में जोड़ना, जो कर्मचारी 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें भी पेंशन प्रदान करने की मांग शामिल हैं। इसके अलावा पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की मांगों के संबंध में भी एक मांग पत्र दिया गया। इस मांग पत्र में परिवहन निगम के पेंशनरों को हर माह पेंशन देना व इनके एरियर का जल्द भुगतान किया जाने का आग्रह किया है। इसके अलावा यह मांग भी की गई है कि पेंशनरों की जेसीसी की बैठक जल्द बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदर संयोजक चमन मेहता, लेखराम ठाकुर, कृष्ण लाल, रामरतन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सरवन दास भाटिया, राजेंद्र गौतम, ओंकार सिंह ठाकुर, मलकीयत सिंह, रामचंद चौधरी, नानकचंद, सदाराम ठाकुर शामिल हुए।
--------------
...विक्रम ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें