फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच के आरोपी को भाजपा ने दिया मंच

विज्ञापन
मंच से दिया भाजपा ने डॉक्टर को सफाई देने का मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर/भराड़ी।
कुछ दिन पहले घुमारवीं में भ्रूण लिंग जांच करते रंगे हाथ पकड़ा डॉक्टर भाजपा के लिए खास बना हुआ है। एक ओर भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे को अलाप रही है। दूसरी ओर ऐसे लोगों को मंच दे रही है जो भ्रूण जांच करने जैसे मामले में संलिप्त हैं। हालांकि अभी मामले की छानबीन चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है। आरोपी चिकित्सक भाजपा के नेता के रूप में जाना जाता है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि घुमारवीं भाजपा मंडल की बैठक में इस डॉक्टर को आगे स्टेज पर बैठाकर सम्मान दिया गया। इसके अलावा उसे सफाई देने का मौका भी दिया गया। डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे प्रशासन ने जबरदस्ती फंसाया है। पुलिस जबरदस्ती गाड़ी में से पकड़ कर क्लीनिक ले गई थी। डॉक्टर ने मीडिया पर भी झूठी खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाया। यही नहीं डॉक्टर ने मीडिया पर भी केस करने तक की बात कही। इसके बाद भी भाजपा नेता तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक राजेंद्र गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री जोरावर ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश पटियाल, मंडल उपाध्यक्ष बीना ठाकुर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा रनोत आदि उपस्थित रहे। इस संबंध में घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि उनके सामने इस प्रकार की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव मांगे गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें