फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के लिए 10 युवतियां चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं कॉलेज में हुए कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में कहलूर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के लिए आस्था, निकिता, वेदांती, वंदना, आरती, शालिनी ठाकुर, पायल, नेहा, वैशाली और दीपिका का चयन हुआ। ऑडिशन राउंड में मिसेज इंडिया आईएमपी शालू ठाकुर ने पहाड़ी ब्यूटी क्वीन को कैटवाॅक और प्रतियोगिता के बारे में टिप्स दिए। ग्रीष्मोत्सव सांस्कृतिक संध्या के सदस्य प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन राउंड में चयनित 10 बिलासपुरी सुंदरियां 6 अप्रैल को कहलूरी परिधान, आभूषणों और संगीत प्रस्तुत करेगी। 7 अप्रैल को भारतीय परंपरागत परिधान और 8 अप्रैल को साड़ी राउंड में प्रश्नोत्तरी के लिए अपने आप को प्रस्तुत करेंगी। 8 अप्रैल को कहलूर ताज की विजेता को क्रमश: 11,000, 9,000, 7,000 रुपये और क्राउन से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण, प्रो. सुरेश शर्मा, बाल विकास अधिकारी रंजना शर्मा, प्रो. किरण और डॉ. रीता कुमारी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें