फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Firing Case: बंबर गोलीकांड में रोहतक से शूटर अजय गिरफ्तार, चार संदिग्ध हिरासत में; की जा रही है पहचान

Tue, 25 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बंबर ठाकुर गोलीकांड में शूटर अजय गिरफ्तार हो गया है। वहीं, एसआईटी ने रोहतक और दिल्ली बॉर्डर पर दबिश देकर चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने जगह-जगह दबिश देने के बाद अजय को पकड़ा और देर रात उसे बिलासपुर लेकर आई है। वहीं, एसआईटी ने रोहतक और दिल्ली बॉर्डर पर दबिश देकर चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इनमें शूटर और स्थानीय युवक सौरभ पटियाल भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी पहचान छुपाने के लिए हुलिया बदल चुके हैं। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पुष्टि होने के बाद ही इनकी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन


होली के दिन सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनकी पत्नी के सरकारी आवास में हमला हुआ था। हमले में बंबर ठाकुर समेत तीन लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार ने एडीजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इससे पहले पुलिस शूटरों को ले जाने वाली बोलेरो गाड़ी के चालक रितेश, बंबर की रैकी कराने के आरोपी मंजीत नड्डा व रोहित राणा और नजफगढ़ से आरोपी सागर को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों न्यायिक हिरासत में हैं।

एसआईटी ने गोलीकांड के शूटरों रोहतक के रिटौली निवासी अमन समेत हरियाणा के ही एक अन्य युवक और घुमारवीं के जाहड़ी के जंगल में गोलियां चलाने का अभ्यास करने वाले हरियाणा के शूटर की भी पहचान कर ली है। पहचान के आधार पर पुलिस इनको भी सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड मामले में रोहतक से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। जब तक उनकी शिनाख्त नहीं हो जाती, यह कहना मुश्किल है कि वे आरोपी ही हैं- सौम्या सांबशिवन, डीआईजी मंडी रेंज एवं एसआईटी प्रमुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें